खुले में नहीं घूम सकते अपराधी, अपराधियों का ठिकाना जेल--राकेश कुमार


 संवाददाता। शिखर संवाद

एसएसपी ने देर रात जरीफनगर में तैनात इंस्पेक्टर को हटाकर सहसवान में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर को थाने का नया प्रभारी बनाया है। बुधवार सुबह उन्होंने थाने पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। उन्होंने थाने में तैनात सभी अधीनस्तों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

आपको बता दें कि जरीफनगर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक मनोज वर्मा ने पारिवारिक समस्या का हवाला देते हुए एसएसपी को प्रत्यावेदन दिया था। जिस पर एसएसपी ने उनकी समस्या को देखते हुए क्राइक ब्रांच भेज दिया वहीं उनके स्थान पर सहसवान में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राकेश कुमार को जरीफनगर का प्रभारी बनाया है। बुधवार को उन्होंने थाने पहुंचकर चार्ज संभाला और सब इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखे। आगामी त्योहार सकुशल निपटाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपराधियों को खुले में नहीं घूमने दिया जायेगा। अपराधियों को असली ठिकाना जेल है। पुलिस प्रशासन का सहयोग करने वाले लोगो का पूरा सम्मान रहेगा असामाजिक आपराधिक तत्वों के लिए उनके दिल में कोई जगह नहीं है। अपराधियों को किसी कीमत पर बख़्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ