बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भटपुरा के पास हुआ देर रात सड़क हादसा,दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत


 संवाददाता। शिखर संवाद

दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार मां बेटे को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएससी बिसौली भेजा, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में मां को भर्ती कराया गया, वहीं बेटे को बरेली लेकर परिजन चले गये। जहां उसके इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। शव परिजनों को सौंपा गया है। वहीं खलक समेत ट्रक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। 


थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव महोरी निवासी प्रमोद पुत्र राम सिंह 18 वर्ष अपनी मां माया देवी उम्र 40 साल के साथ ग्राम सोनियाखेड़ा दावत खाने गया था। बताया जा रहा कि सोमवार रात करीब दस बजे दावत खाकर दोनो बाइक से बापस घर लौट रहे थे कि भटपुरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएससी बिसौली पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचे दोनों का इलाज शुरू हुआ। जहां से गंभीर हालत में परिजन प्रमोद को बरेली ले गए। परिजन घायल प्रमोद को लेकर बरेली पहुंचे इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। वही महिला जिंदगी मौत से जिला अस्पताल में जूझ रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच विवेचना शुरू की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ