Badaun newसैदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 10 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया। जांच के दौरान एक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली महिला में खून की कमी पाई गई। उसे आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की ब्लड जांच के साथ मलेरिया, ब्लड प्रेशर, पल्स, पीलिया, शुगर, एनीमिया और बुखार आदि की जांच की गई। साथ ही जरूरत के अनुसार आठ गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को समय पर आयरन और कैल्शियम की गोलियां लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने कहा कि गर्भावस्था का पता लगते ही महिलाओं को अस्पताल पहुंचकर अपना एएनसी (प्रसव पूर्व) चेकअप कराना चाहिए। इससे किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की शुरुआती चरण में पहचान कर समय पर उपचार किया जा सकता है। उन्होंने मां के दूध के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्तनपान बच्चों के पोषण और संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, मधुलिका, नाजिया सहित स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ