Badaun news: गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा..... स्लीपर बस टायर फटने अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 30 से अ​धिक यात्री घायल


 Badaun news: खागा से गुजरात सवारी लेकर जा रही स्लीपर बस रविवार रात करीब 12 बजे मूसाझााग थाना क्षेत्र में टायर फटने से अनियंत्रित होकर गंगा एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 30 से अ​धिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डीएम एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। रात में चीख-पुकार से गंगा एक्सप्रेसवे गूंज उठा

डीएम अवनीश राय ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली कि खागा से सवारी लेकर गुजरात जा रही स्पीपर बस का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर मूसाझाग के पास पलट गई है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज भेजा गया जहां फतेपुर जिले के गांव छिवलहा गांव के रहने वाले अनुज 24 पुत्र श्यामलाल को डॉक्टर ने मृत घो​षित कर दिया। जबकि 30 से अ​धिक यात्रियों का इलाज शुरू कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही मूसाझाग समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए निर्देश डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गंगा एक्सप्रेस वे हटवाकर थाने पहुंचाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते टायर फट गया और चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस कहीं बिना मानकों के ही तो नहीं दौड़ाई जा रही थी। लगातार हो रहे स्लीपर बसों से हादसें अब परिवहन विभाग व प्रशासन को गले की फांस बन गए हैं।
वर्जन
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही स्लीपर बस की जांच की जाएगी कि बस के कागज पूरे हैं या नहीं। फिटनेस के बिना तो कहीं बस संचालित नहीं हो रही थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हरिओम, एआरटीओ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ