संवाददाता। शिखर संवाद
पुलिस ने मखविर की सूचना पर बाइक सवार तीन अफीम तस्करो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बीस लाख रूपये कीमत की 918 ग्राम अवैध अफीम व बाइक बरामद की गयी । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। इस माह वजीरगंज पुलिस ने दूसरी बार अफीम तस्करों पर कार्रवाई की है।
मंगलवार को थाना वजीरगंज पुलिस को मुखविर ने सूचना दी कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग अफीम लेकर वीरमपुर से सैदपुर की तरफ आ रहे हैं। मुखबिर की सटीक सूचना पर बाग के पास सैदपुर अमरोली रोड पर अफीम सप्लाई देने जा रहे तीन लोगो को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस तीनो को थाने लग आयी और पूछतांछ शुरू की। गितरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम भूदेव शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा, चरन सिंह पुत्र देवराम तथा मोर सिंह पुत्र वेदराम निवासीगण ग्राम रूपपुरा थाना वजीरगंज जिला बदायूं बताया। आरोपियों के कब्जे से बीस लाख रूपये कीमत की 918 ग्राम अफीम बरामद हुयी । पुलिस ने तीनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को जेल भेजा है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया:
गिरफ्तार अभियुक्त भूदेव ने बताया कि वह रूपपुरा का रहने वाला है। उसकी चाची सुशीला देवी के नाम पर अफीम की खेती करने का लाइसेंस है। उसमें वह बटाई पर साझीदार करता है। चरन सिंह के पिता के नाम से भी खेती का लाइसेंस है । किसानों द्वारा सरकारी अफीम जमा करने के बाद कुछ अफीम बचा ली गयी थी और तीनों व्यक्ति उसी अफीम को बेचने बरेली स्टेशन पर जा रहे थे कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिये।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
अफीम तस्करों को गिरपु्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंन्जय कुमार पाण्डेय , उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेडकांस्टेवल संजीव कुमार, राजेन्द्र कुमार, नितिन कुमार , अंकित कुमार , अनुज भाटी , रोहित कुमार थाना वजीरगंज मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ