कुकर्म में विफल मामा ने ही की थी आठ वर्षीय भांजे की हत्या एसओजी टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने किया घटना का खुलासा।


 संवाददाता। शिखर संवाद

कुकर्म के उद्देश्य से सगे भांजे को बहला फुसलाकर युवक मासूम को मक्का के खेत में ले गया और भांजे क साथ कुकर्म करने का प्रयास करने लगा। विफल होने व बदनामी के डर से मामा ने भांजे की नेकर के कमर बंध से गला घोटकर हत्या कर दी और मक्का के खेत में ही उसे छोड़कर घर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एसओजी टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे एसएसपी के सामने पेश कर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। 
मासूस हत्या कांड का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के बाइपास हाइवे पर मक्के के खेत में 24 जून की सुबह आठ साल के बच्चे का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था, जिसकी पहचान स्थानीय लोगों द्वारा आहिल पुत्र सरवर कुरैशी निवासी कांशीराम कालोनी कस्बा व थाना उझानी के रुप में हुई थी। घटना स्थल का एसएसपी ने मौका मुआयना कर घटना के खुलासे के निर्देश दिये थे। एसओजी टीम व पुलिस टीम ने घटना के खुलासे में रात दिन एक किया तब कहीं जाकर चौथे दिन हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जा सका। इलैक्ट्रानिक साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज एवं धरातलीय सूचनाओं के आधार पर घटना का खुलासा किया गया। हत्या करने वाला मृतक का सगा मामा लल्ला उर्फ समीर पुत्र अजीज कुरैशी मोहल्ला बहादुर गंज है। 

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने बहनोई सरवर मियां के साथ लगभग 15 वर्षों से रहता है तथा मंडी में पल्लेदारी का काम करता आ रहा था। अभी तक शादी नहीं हुई है । 23 जून की शाम को भांजा आहिल 8 वर्ष पुत्र सरवर पडोस में काशीराम कालोनी में बिरयानी खाने गया था। वह उसके पीछे पीछे टहलते हुए वहां पहुंच गया । बिरयानी खाने के बाद उसको चिप्स कुरकुरे दिलवाने के बहाने लेकर एक परचून की दुकान पर ले गया फिर आहिल को चिप्स कुरकुरे दिलवाये तथा उसे सड़क पार मक्के के खेत में साथ ले गया तथा उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इसी बीच आहिल जोर जोर से रोने व चिल्लाने लगा और अब्बा के पास जाकर बताने की बात कहने लगा। डरकर उसने आहिल के नेकर के नाड़े से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी और घर चला गया। उसके बाद घर पर जाकर बहन व बहनोई के साथ भांजे आहिल को ढूंढने का ढोंग करता रहा। सोमवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को जेल भेजा गया। 

मुकदमें में कुकर्म व पोक्सो एक्ट की धारा बढी
पुलिस ने अज्ञात को ज्ञात करते हुए मुकदमें में कुकर्म की धारा के साथ ही पोक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। रिश्तो को तार तार कर देने वाली घटना सामने के बाद से ही क्षेत्र में घटना की व्यापक चर्चा है। 


जल्द साक्ष्य संकलन कर लगेगी चार्जशीट:

घटना के खुलासे के समय एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने साफ कहा कि दस से पन्द्रह दिन में साक्ष्यों को संकलन करा विवेचना पूरी कर मामले को जल्द से जल्द ट्रायल पर लाकर आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाने का काम किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को निर्देशित किया है। 

एक माह में आरोपी को सजा दिलाने का होगा प्रयास:

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों व न्यायमूर्तियों से विचार विमर्श कर आरोपी को एक माह के अंदर ही सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा। ऐसे मामलो में जितनी जल्द हो सके उतनी जल्दी सजा मिले तो बेहतर होता है तथा समाज में भी एक संदेश जाता है जिससे ऐसे जघंय अपराध करने की हिम्मत न कर सके। 
खुलासा करने वाली टीम को दस हजार इनाम
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि इस हत्या कांड का खुलासा करना बहुत ही दुर्लभ लग रहा था। क्योंकि एक तो मासूम दूसरा किसी से कोई दुश्मनी से परिजन मना कर रहे थे। वहीं डीजीपी कार्यालय से लगातार घटना के खुलासे को लेकर दिशा निर्देश मिल रहे थे। लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत व सीसीटीवी फुटेज की मदद से ज्लद खुलासा करने का काम किया इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को दस हजार नकद धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया गया। 

घटना का खुलासा करने वाली टीम:

एसआई धर्वेन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी, हेडकांस्टेवल सचिन कुमार झा, विपिन कुमार, शराफत हुसैन, मुकेश कुमार, लोकेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार, भूपेन्द्र, आजाद, अरविन्द कसाना, कुशकान्त ।     
इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह कोतवाली उझानी, एसआई विजय कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार त्यागी, हेडकांस्टेवल अनुपम कुमार, बलराम सिंह, अतेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार, नीशू अत्री थाना उझानी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ