बदायूं में लव जिहाद का एक और मामला आया सामने, परिजनों ने युवक पर लगाया धर्मांतरण का आरोप


 संवाददाता। शिखर संवाद बदायूं

शहर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। यहां गैर समुदाय के युवक पर हिंदू किशोरी को डेढ़ साल से डरा धमका कर उसका धर्मांतरण करने का अरोप लगा है। इसी के चलते बुधवार को प्रेमी युवक ने किशोरी को धमका कर एक रेस्टोरेंट में बुला लिया । किशोरी घर पर सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन की तो पता लगा कि किशोरी किसी गैर समुदाय युवक के साथ रेस्टोरेंट में है तो परिजन रेस्टोरेंट पहुंचे तो युवक किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए मिला। जिसे मौके पर पकड़ कर बहन और भाइयों ने जमकर पीट दिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। लव जिहाद की बात सुन विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और रोष व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। पांच घंटे के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।   
 
पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का सामने आया है । यहां एक किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मोहल्ला खांडसारी निवासी युवक अम्मार कुरैशी पुत्र हसन महमूद उसकी बहन को डेढ़ साल से डरा धमकाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहा था।। बुधवार को युवक ने किशोरी पर दबाव बनाया कि वह रेस्टोरेंट पर मिले। जिस पर किशोरी अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली और युवक से मिलने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच गई। काफी समय तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। किशोरी के भाई को भनक लगी कि वह गैर समुदाय के युवक के दबाव में एक रेस्टोरेंट में मिलने गई है तो अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंच गया और जाकर देखा तो युवक किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था । यह देख दोनों बहन भाइयों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद सदर कोतवाली को फोन कर हवाले कर दिया। लव जिहाद का मामला जब विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के संज्ञान में आया तो कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। मामला लव जिहाद से जुड़ा होने की वजह से विश्व हिंदू परिषद में रोष पनप गया और कार्यकर्ता मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। किशोरी की बहन ने पुलिस को तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला जिस पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पांच घंटे बाद बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। आज युवक को जेल भेजा जाएगा।

कम उम्र होने की वजह से नहीं उठा सके कोई कदम
पकड़े गए आरोपी युवक ने बताया कि किशोरी को वह अपने साथ ले जाने का दवाव बना रहा था। लेकिन प्रेमिका की उम्र 18 साल से कम थी इसलिए कोई गलत कदम नहीं उठा सके। अगर उम्र 18 साल से ऊपर होती तो अब तक दोनो भाग गए होते। 

समय रहते भाई को लगी भनक नहीं हो सकता था बड़ा मामला
गैर समुदाय के युवक की बात सुनते ही यहां किशोरी का भाई भड़क गया। वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ में रोष फैल गया। समय रहते किशोरी के भाई को भनक लग गई , इससे बड़ा मामला टल गया।

डेढ़ साल से डरा धमकाने का लगाया आरोप:

किशोरी के बहन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक किशोरी को डेढ़ वर्ष से डरा धमका कर अपने साथ ले जाने की बात कहता हुआ आ रहा था। डर की वजह से किशोरी ने परिजनों को नहीं बताया। आज अचानक भनक लगी तो मामला पकड़ में आ गया।

 सीओ सिटी आलोक मिश्रा की बाइट:


मामला संज्ञान में आया तो कोतवाली पहुंचा था। तहरीर क आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आगे की कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। आलोक मिश्रा सीओ सिटी बदायूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ