बदायूं में गंगा एक्सप्रेस को खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक और किशोर की मौत

 


गंगा एक्सप्रेस वे पर जिले भर में निर्माण कार्य चल रहा जिसक लिए पुल बनाने के लिए गहरे खोदे गए हैं। इस गढ्ढे में नहाते गये गये तीन बच्चों में से एक सात साल के बच्चे की डूबकर मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गड्ढे से बच्चे का शव निकालकर पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है । परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के नसरोल गांव में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य तेजी पर है। यहां पुल बनाने को जगह जगह गड्ढा खोदकर डाल दिये गए हैं। मंगलवार शाम 5 बजे गांव के तीन बच्चे गड्ढे में नहाने के लिए तीन बच्चे गए थे। बताया जा रहा है कि तीनो बच्चे गड्ढे में नहाने को उतरने वाले ही थे कि सात वर्षीय रुपेश पुत्र बुद्धसेन का अचानक पैर फिसल गया और वह गढ्ढे में जा गिरा। गढ्ढा गहरा होने की बजह से रूपेश पानी में डूबने लगा। अनय दो बच्चें ने शोर मचाया जिस पर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये वहीं दौडते परिजन भी मौक पर आ गये। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को गढ्ढे से निकाला गया। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी ले गये जहां डाक्टर ने एसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के साथ ही पोस्टमार्टम कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ