बाज पक्षी को मसीहा साबित हुए इंस्पेक्टर धनंजय पांडे, टावर में फंसे पक्षी को सकुशल निकालकर किया वन विभाग के सुपुर्द


 संवादाता। शिखर संवाद

एयरटेल के स्थापित मोबाइल टावर में एक जंगली बाज पक्षी जो पतंग के मांझे से फंस कर टावर के ऊपरी हिस्से में उल्टा लटक रहा था । जिसकी सूचना पर थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस व वन विभाग के सहयोग से रेस्क्यू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसको सकुशल उतारकर उचित चिकित्सा हेतु वन विभाग के साथ बदायूं भेजा गया। 

शनिवार सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली की आंवला रोड मोहल्ला बनिया में लगे एयरटेल के मोबाइल टावर में जंगली बाज पक्षी पतंग के माझे में फंसकर टावर के ऊपरी हिस्से में लटका हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने फायर सर्विस व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी । सूचना पर फायर सर्विस वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बाज पक्षी को सकुशल टावर से उतारकर चिकित्सा हेतु वन विभाग के साथ जिला मुख्यालय भेजा गया है। जहां वन विभाग द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ