वजीरगंज के नदवारी पर गिरा पुराना पेड़। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर लग गया लंबा जाम पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया पेड़, खुला जाम


 संवाददाता। शिखर संवाद बदायूं

एमएफ हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के नदवारी के पास भोलानाथ मंदिर के पास पुराना आम का पेड़ बरसात के चलते गिर गया। पेड़ गिरने के बाद दोनो ओर वाहनो के पहिए थम गये। सूचना पर पहुंचीथाना पुलिस ने भरी बारिश में कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से पेड़ हटवाया तक कहीं एक घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। 

गुरूवार की सुबह चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गयी जो लगातार नौ घंटे के बाद थमी। इस दौरान वजीरगंज थाना क्षेत्र के भोलानाथ मंदिर के पास खड़ा पुरान खंडी आम का पेड़ एमएफ हाइवे पर गिर गया जिससे वाहनों को निकलने की जगह ही नहीं बची। दोनो ओर वाहनो के पहिए थम गये। पुलिस को सूचना मिली तो प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पेड़ मोटा व पुराना था। पुलिस ने जेसीबी मौके पर बुला ली। पेड़ को जेसीबी द्वारा लगभग आधा घंटे में हटाया जा सका। पुलिस ने पेड़ हटवाने के बाद वाहनों को सुचारू किया। जाम लगभग एक घंटे तक रहा जिससे वाहनों में सवार लोग परेशन दिखायी दिये। वहीं अधिकांश वाहनो को बिल्सी मोड़ से ब्योली होकर सैदपुर को निकाल दिया गया वहीं सैदपुर से उरैना हतरा होकर लोग जाम से बचते दिखाई दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ