संवाददाता शिखर संवाद:बिनावर
बिनावर प्रधान और सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण बिनावर क्षेत्र के 150 से अधिक गांव बिजली की समस्या से प्रभावित हुए हैं जेई सतीश चंद्र का कहना है कि विगत वर्षों में बिजलीघर में पुलिया और चौक होने के कारण पानी भर गया जाता था जिसकी सूचना प्रधान को दी गई थी लेकिन कोई उचित इंतजाम नहीं किया गया और न ही पुलिया और नाले की सफाई कराई गई जिस कारण बारिश का पानी बिजली घर की मशीनो में भर गया है जिससे आसपास के गांव बिजली की समस्या से ग्रसित हो गए। ग्राम प्रधान को सूचना मिलने के काफी समय बाद सफाई कर्मचारी भेजे गए लेकिन उससे पहले बिजली विभाग के कर्मचारी स्वयं ही पुलिया और नाले साफ करने लगे कर्मचारियों ने स्टाफ को साफ सफाई करते देख तो वह दूर से तमाशा देखते जैसे की बिजली विभाग के कर्मचारी सफाई कर्मी हों सफाईकर्मी लाटसाहब की तरह केवल रोड पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे।सफाई कर्मियों से प्रश्न किए गए तो उनका साफ कहना है कि इसमें उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं है।लेकिन इस लापरवाही के चलते बिनावर बिजलीघर से संबंधित lबिनावर, घटपुरी, मलिकपुर, रफियाबाद, भिंदुलिया, नदौलिया, कुन्डरा, नौसाना, सिकरोडी़, रैपुरा, पुठी, सराय, रसूलपुर, बरखेड़ा, नरखेडा़ ,किशीरुआ , सिंगरोरा, नवलपुर मौसमपुर, मालगांव, सादुलपुर , भीतारा , ददमई, घटपुरी, आदि गांव तथा गंगा एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के साथ- साथ थाना बिनावर क्षेत्र में लगने वाले अधिकतर गांव इससे प्रभावित हुए हैं तथा थाना भमोरा (बरेली) के क्षेत्र के कुछ गांव भी बिजली की लापरवाही के शिकार हुए हैं कुल मिला कर 150 के आस पास के गावों की बिजली प्रभावित है।

0 टिप्पणियाँ