संवाददाता। शिखर संवाद बदायूं
चंदौसी से सवारियां भर बरेली जा रही बरेली डिपो की रोडवेज बस वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सरोरिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 13 सवारियों को गंभीर चोट आई है । जबकि अन्य सवारियों को हल्की चोट लगी है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बस में फसी सभी सवारियों को निकलवा कर सीएससी वजीरगंज भेजा । प्रथम उपचार के बाद सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य सभी का इलाज सीएससी वजीरगंज पर चल रहा है।
मंगलवार की सुबह 7:00 बजे बरेली डिपो की बस चंदौसी से 48 सवारियां भरकर बरेली जा रही थी कि वजीरगंज से आंवला रोड पर जैसे ही बस सरोरिया के पास पहुंची तो वहां एक पुलिया के पास जाकर बस अनियंत्रित हो गई और खंती में पलट गई । बस पलट से सवारियों में चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे सभी 48 सवारियों को निकाला गया और सीएससी पर ले जाया गया। जहां 13 सवारियों को गंभीर चोट आई है। अन्य सवारियों को हल्की चोट आई है। गंभीर हालत में सात सवारियों को बदायूं रेफर किया गया है। घटना स्थल का एसडीएम बिसौली विजय कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव का निरीक्षण किया है। वही एआरएम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है।
खटारा बसों में बैठने को मजबूर हैं यात्री:
खटारा हो चुकी बरेली डिपो की बस सुबह 7:00 बजे चंदौसी से चलकर बरेली को जाती है । इस खटारा बस में सवारियां जाने को मजबूर हैं। वजीरगंज से आंवला तक सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। लाख शिकायतों के बाद भी इस सड़क का सौंदर्यीकरण वाह निर्माण नहीं हो पा रहा है। जबकि सदर विधायक कई बार इस सड़क का प्रस्ताव दे चुके हैं । इसके बावजूद भी निर्माण विभाग लापरवाही करता चला आ रहा है । बड़ी लापरवाही के चलते मंगलवार की सुबह 9:00 बजे के आसपास रोडवेज की बस इन गड्ढों में फस कर पलट गई । गनीमत रही कि किसी जान नही गयी । जबकि 48 लोगों को चोटे आई है। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। ऐसा ही रहा तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यह सवारियां हुई घायल:
किरन पत्नी अमित निवासी सिचोली कोतवाली बिसौली, नसीम पुत्र बब्बन निवासी सैदपुर, कैसर पुत्र मोहम्मद उमर वजीरगंज बनिया, नाजरीन पत्नी इस्तगार खान, इस्तकार खान पुत्र इश्तियाक खान, अभिनव पुत्र अमित, नीरज पुत्र राकेश, सुधा गुप्ता पत्नी ऋषि चंद्र गुप्ता, किशन , रजनी अग्रवाल पत्नी विनोद , राकेश पुत्र राम किशन, समीम बेगम पत्नी अब्दुल्ला , शिवांगी सक्सेना पत्नी विशाल जौहरी, मुजम्मिल पुत्र रशीद खान कस्बा सैदपुर गम्भीर घायल हो गए। बाकी सभी को हल्की चोट आई है। जिन्हें प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ