संवाददाता।शिखर संवाद बदायूं
यूपी के बदायूं में उस समय हड़कंप मच गया जब दो महिलाओं की हत्या करके पॉलीथिन में अधजले शव फेंके गए। महिलाओं का चेहरा इस कदर जलाया गया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। व मिलने की सूचना से आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों की शिनाख्त कराने में जुटी है। उसहैत थाना क्षेत्र में गांव बची नौली रोड स्थित खंती में पड़े दो महिलाओं के शव दिखाई दिया। गांव के महंत ने आनन-फानन में इसकी सूचना नौली फतुआबाद पुलिस चौकी को दी। इसी बीच शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई।
मौके पर बड़ी मात्रा में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर शव मिलने की खबर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को खंती से निकवाया। दोनों शव बुरी तरह से जले थे और इन्हें पन्नी में भरकर फेंका गया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इनकी हत्या करके इन्हें फेंका गया है। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। फिलहाल शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है क्यों कि दोनों महिलाओं के चेहरे बुरी तरह से जले हुए हैं। पुलिस ने शवों की पहचान के लिए टीमों का गठन किया है।

0 टिप्पणियाँ