टीम: शिखर संवाद
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के पास सड़क किनारे मिले अज्ञात दो महिलाओं के शवों की शिनाख्त पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने की। दोनों महिलाएं तीन जुलाई को श्री राम कोल्डस्टोरेज में आलू बीनने गई थी। देर शाम दोनों अचानक गायब हो गई और चार जून को दोनो का शव उसहैत थाना क्षेत्र में पन्नी में लिपटा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस में शव पोस्टमार्टम को भेजा था। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शवों की शिनाख्त मुन्नी 35 साल पत्नी शाकिर निवासी सहबाजपुर तथा रुकसाना 36 साल पत्नी बबलू निवासी खेड़ा बुजुर्ग थाना सिविल लाइन के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दोनों श्री राम कोल्डस्टोरेज में आलू बीनने का काम करती थी। 3 जनवरी को दोनों ठेकेदार रिजवाना के साथ आलू बीनने के लिए गई थी। दोपहर में खाना खाने के बाद मुन्नी व रुखसाना अचानक से गायब हो गई। देर शाम तक दोनों का कहीं कोई सुराग ना मिला तो परिजन रिश्तेदारी आदि में तलाश करने लगे। परिजन उनकी तक तलाश कर रहे थे कि इसी बीच 4 जुलाई को उसहैत थाना क्षेत्र के बच्ची झझरऊ गांव के पास दोनों के शव पन्नी में लिपटे हुए सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को अखबार की खबर पढ़कर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दोनों शवों की शिनाख्त की। दोनों के शवों की पहचान मिटाने के लिए चेहरों को जला दिया गया था । इसलिए उनके कपड़ों और कंगन आदि से परिजनों ने शिनाख्त की है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। परिजन सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मुन्नी के पति से चल रहा था विवाद:
मुन्नी की शादी संभल जिले से हुई थी। उसके पति से उसकी अनमन चल रही थी और लगभग 3 साल से वह अपनी मां के पास शाहबाजपुर रह रही थी। वह बच्चों के पेट पालने के लिए आलू बीनने का काम करती थी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ।
तीन बच्चों की मां थी मुन्नी:
मुन्नी के तीन बच्चे है। मां की हत्या के बाद बच्चे मां का साया खो बैठे हैं । वही पिता के प्यार से बच्चे पहले से ही वंचित थे। नानी के पास रहकर गुजारा कर रहे थे। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
रुखसाना की शादी मोहल्ले के ही बबलू के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी है जो जवान है। उसकी शादी की बात चल रही थी कि मां की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटी और पति का रो रो कर बुरा हाल है। वही परिजन बेहाल है।

0 टिप्पणियाँ