जिले में दिव्यांगजनो की समस्याओ सुनने वाला कोई नही मुख्यमंत्री भेजा पत्र


 

संवाददाता। शिखर संवाद बदायूं

बदायूँ राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की पंचायत मालवीय आवास पर संपन्न हुई नगर मजिस्टेट के माध्यम से मुख्य मंत्री को पत्र भेजा गया बैठक  का संचालन रामबाबू गुप्ता ने किया पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पेंशन को लेकर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि संबंधित विभाग द्वारा जानबूझकर दिव्यांग' ब्रद्ध विधवाओं की पेंशन को उनके खाते में न भेज कर देरी की जा रही है और जिससे दिव्याग पेंशन के लिए भटक रहे हैं काफी लंबे समय से पार्टी ने हर महीने के मासिक पंचायत में पत्र भेजकर  दिव्यांगों को सुविधा दिलाने के लिए मांग की जाती रही है लेकिन विकास भवन के बाबू  पेंशन को देरी से भेजने का प्रयास किया जाता है मीरा सराय से गालम पट्टी गांव तक जर्जर हालत में सड़क पहुंच चुकी है जिससे सड़क पर आए दिन घटनाएं हो रही हैं और बाइक  रिक्शा  आदि पलट जाते हैं जिससे लोग गिरकर चुट्याल हो जाते हैं बडी घटना होने पर  सड़क  निर्माण विभाग ज़िम्मेदार होगा   राजेश कुमार बागरे ने कहा कि सरकार ने आवास योजना में पात्रों के नाम लिस्ट में नही शामिल किया है पात्र दिव्यांग जनो को सूची मे शामिल किया जाए  रामबाबू गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं दिव्याग को नहीं मिल पा रही दिव्यांगों के साथ किसी अधिकारी द्वारा बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा नही की जाती है शीघ्र  ही दिव्यांग कंट्रोल रूम और दिव्यांग बोर्ड स्थापित होना चाहिए  इस मौके पर ललित कुमार  भीम सिंह रामबाबू गुप्ता 'रतनवीर 'कल्याण सिंह ' रामरतन राजेश राजाराम सत्येंद्र कुमार महाराम राम रहीम योग कुमार राम रतन मुन्ने सिंह प्रसाद दिनेश अन्य लोग मौजूद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ