शिखर संवाद।ब्यूरो
विडंबना देखिए जो खुद नाम बदलने की राजनीति कर रहे हो, इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर चुके हो, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर चुके हैं, यहां तक कि खुद का नाम बदलकर अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ कर चुके हो वह शख्स यह कहे कि नाम बदलने से कुछ नहीं होगा तो इसपर विचार करना पड़ेगा। कांग्रेस और दूसरी पार्टियों ने मिलकर जो INDIA नाम का गठबंधन बनाया जिसका पूरा नाम है- Indian National Developmental
Inclusive Alliance बीजेपी नेता कांग्रेस के इस गठबंधन की तुलना आतंकवादी समूह से कर रहे हैं, कुल मिलाकर उसमें इंडिया लगा हुआ है लॉजिक ये है की लकड़ी से चाहे कुर्सी बनी हो या दरवाजा बीजेपी के लिए उसमें कोई अंतर नहीं है पिछले कुछ दिनों से हमने देखा है कि नोटबंदी पर विपक्ष की साजिश, GST पर विपक्ष की साजिश, सीए एनआरसी पर विपक्ष की साजिश, मोदी पर विपक्ष की साजिश,
धारा 370 पर विपक्ष की साजिश यहां पर विपक्ष की साजिश वहां पर विपक्ष की साजिश मानो गलती से भी किसी ने सवाल पूछ लिया कि सर महंगाई बढ़ रही है हां भाई विपक्ष की साजिश किसी ने पूछ लिया सर मणिपुर जल रहा है, अरे वहां राहुल विपक्ष की साजिश, बीजेपी और गोदी मीडिया ने इन 3 बातों को ऐसे दोहराया कि आम जनमानस के दिमाग में जाकर बैठ गया कि विपक्ष ना होकर जैसे कोई देश विरोधी गुट हो गया। अरे जो इंडियन मुजाहिद्दीन से कांग्रेस की तुलना की है ना वह इसी लॉजिक का हिस्सा है आखिर मैं पूछता हूं कौन है विपक्ष के लोग पाकिस्तानी? चीनी? या फिर इसी देश के नेता जिन्हें यहां की जनता चुनती है।

0 टिप्पणियाँ