संवाददाता। शिखर संवाद बदायूं।
सात दिन से गायब व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ लोगो ने देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना परिजनों को मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने थाना पुलिस को शव मिलने की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पूरा मामला कोतवाली सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाजपुर का सामने आया है। यहां रहने वाले भगवान दास (35) पुत्र रामप्रसाद 24 जून को सुबह घर से निकला था देर शाम तक वापस न आने पर आसपास एवं रिश्तेदारों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका । उसके बाद 28 जून को उसकी मां रामप्यारी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। शनिवार दोपहर शहबाजपुर के जंगल में पेड़ पर शव लटका लोगो ने देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। राहगीरों ने शव लटका देखा तो सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना के बाद रोत बिलाखते परिजन मौके पर पहुंच गये वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारवाकर पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाई बहन है। बहन की शादी हो चुकी है मृतक की शादी नहीं हुई थी। उसका एक सौतेला भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। परिजनों ने पुलिस को हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ