रोडवेज बस एवं ‌दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत मे बस बस में यात्रा कर रहे नौ लोग घायल


बदायूं शिखर संवाद:ब्यूरो


सोमवार को कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के मुरादाबाद बिसौली हाईवे चौराहा पटेल चौक स्थित सुबह 10:30बजे एक रोडवेज बस और दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें रोडबेज बस सवार, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रोडवेज बस तेज रफ्तार के साथ बिसौली की तरफ से बदायूं को आ रही थी। तभी पटेल चौक बाईपास चौराहा क्राश करते समय एक घोड़ाट्रक जो बरेली की तरफ से उझानी की तरफ जा रहा था तभी उसी ट्रक ने रोडबेज बस की साइड की बीच बाडी में जो बरेली की तरफ से आते हुए घोड़ाट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जो रोडवेज बस में बैठे यात्री। सगीर अहमद 29 वर्ष पुत्र मियां जान निवासी पुसगमा थाना वजीरगंज, किशनलाल 38 वर्ष पुत्र दुर्जन लाल निवासी औल्ला थाना अलापुर, रेशमवती 35 वर्ष पत्नी सुगपाल निवासी फैजगंज बेहटा, ज्ञानवती 35 वर्ष पत्नी हरिओम निवासी फैजगंज बेहटा, अजुम 39 वर्ष पत्नी कदीर निवासी सैदपुर थाना वजीरगंज, ममता 36 वर्ष पत्नी शिवेंद्र निवासी बिसौली, मोहम्मद अतीक 39 वर्ष पुत्र फारुख हुसैन निवासी मोहल्ला बदायूं कोतवाली के पास, मनीष 28 वर्ष पुत्र नितिन निवासी चंदौसी, रामबीर 42 वर्ष पुत्र मीलाल फैजगंज बेहटा, यह सब यात्री बैठे रोडवेज बस में सवार होकर बदायूं को आ रहे थें। उसी हादसे के समय एक विपरीत दिशा से ट्रक बदायूं की तरफ से बिसौली को जा रहा था। तभी वह ट्रक भी इस हादसे में चपेट में आ गया जिसमें ड्राइवर के हल्की चोटें आई। और तीनों वाहन बाईपास चौराहा को क्रश करते समय का तीनों इकट्ठा जत्था बनकर बाईपास चौराहा पटेल चौक पर हादसे का शिकार बन गया यह तीनों बहनों का हादसा इतनी तेज हुआ की दूरदराज धमाके की आवाज गूंज उठी जिसे देखकर दूर-दूर से लोग भाग खड़े हुए। आए दिन पटेल चौक चौराहे के इर्द-गिर्द हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है। सोमवार को सुबह हादसा होते ही वहां के स्थानीय लोगों ने पीआरबी 112 को एवं चौकी नवादा पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचें विध फोर्स सहित नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र सिंह मलिक ने मौके पर पहुंचकर बस में बैठे घायल यात्रियों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से नौ, यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। और क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन द्वारा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिस ट्रक ने बस में जबरदस्त टक्कर मारी उसका ड्राइवर भागने में कामयाब रहा पुलिस उसकी छानबीन में लगी हुई है। हादसे की सूचना उनके परिवार वालों को दी। हादसा होते ही चौराहे के इर्द-गिर्द जाम की लंबी कतारें लग गई और रोडवेज बस में बहुत जोर शोर से काफी चीख-पुकार पुकार मच गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ