मंजर-ए-मौत:- एक झटके में परिवार की खुशियों में मची चीत्कार कार में शादी की खुशियों को लेकर हंसते खेलते आ रहे परिवार पर मौत ने मारा पंजा

 एक ही घर से उठी 4 अर्थियां, दहल गया कलेजा
घायल को गोद में उठाकर अस्पताल ले जाते परिजन


बदायूं संवाददाता: शिखर संवाद

मुरादाबाद फर्रूखाबाद हाइवे पर शनिवार रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। घर में मातम पसर गया। एक परिवार ने अपने बुजुर्ग, वारिस और पुत्रवधू को खो दिया। भाईयों के कंधे से मां का साया उठ गया तो दो भाईयों के चिराग बुझ गये। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस परिवार को क्या पता था कि रिश्ते में हुयी शादी की खुशियों को में शामिल होकर कभी घर वापस नहीं लौटेंगे। दर्दनाक हादसे के बाद परिवार के लोग बेसुध हो गये। सभी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अचानक हुए हादसे से किसी को कुछ समझ नहीं आया। कार में चल रही हंसी ठिठुली के बीच मौत के भयावहता पंजे ने चार लोगों की जिंदगियों को निगल दिया। यह देख सभी की चीख निकल गई। 
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन निवासी पितांबर के अधिकांश सदस्य उनके संभल जिले के चंदौसी निवासी फुफेर भाई की शादी में शामिल होने के लिये गये थे। पूरे परिवार का कोई न कोई सदस्य शादी में शामिल होने के लिये गया था। शादी में शामिल होने के बाद सभी हंसी ठिठोले करते हुये घर के लिये कार से वापसी कर रहे थे। अचानक से धमाका हुआ। जिसके बाद खुशियों को मंजर चीख पुकार में बदल गया। कार में सवार सात में से महज तीन लोग ही अचेत अवस्था में मिले। बाकी दर्दनाक हादसे में खून से लथपथ हो गये। ट्रैक्टर ट्राली और कार की भिड़ंत इतनी जबरदस्त की ट्रैक्टर ट्राली दो हिस्सों में क्षतिग्रस्त हो गयी तो वहीं कार का अगला हिस्सा परखच्चों में तब्दील हो गया। इस भयावह हादसे में एक ही परिवार के चार लोग जान गंवा बैठे।
हादसे में अर्नब यादव 6 वर्ष पुत्र पितांबर, हर्ष यादव 12 वर्ष पुत्र टीटू यादव, बच्चों की दादी सूरजश्री 55 वर्ष प्रेम सिंह और शशि यादव पत्नी जितेंद्र यादव की मौत हो गयी। जबकि कार चला रहे पितांबर के भाई जितेंद्र और पत्नी नीतल यादव घायल हो गयी। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है।














एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ