हनुमान मंदिर पर अखंड रामायाण के समापन पर हुआ विशाल भंडारा

गांव समेत आसपास के कई गांव के श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया

ग्रामीणों की मदद से हर साल गांव बरीपुरा में होता है विशाल भंडारे का आयोजन

विपिन गुप्ता, संवाददाता।

बगरैन।  क्षेत्र के गाव वरीपुरा मे हनुमान मंदिर पर  प्रतिवर्ष अखंड रामायण का आयोजन होता है अखण्ड पाठ के समापन के बाद सोमवार को विशाल भंडारा हुआ, जिसमें गांव तथा क्षेत्र के  लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। अखण्ड पाठ के समापन के बाद भंडारा आयोजित करना  भारतीय सनातन परंम्परा का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक सामूहिक भोज होता है जिसमें सभी श्रद्धालुओ को प्रसाद रूप मे भोजन कराया जाता है।चूकि भंडारा 31 मई को होना था लेकिन बरसात के कारण 1 जून को भंडारा का आयोजन किया गया । भंडारे के दौरान सतीश भदौरिया, रामौतार सिंह, सुखपाल सिंह भदौरिया, निर्भय सिह, ब्रजेश सिह, जुगेन्द्र सिह सोमेश मिश्रा, वशुपाल सिह, मनोज सिंह, सुवोध सिह, सुरेन्द्र सिंह पिंटू सिंह, कल्लू सिंह आदि मैजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ