West Bengal Election Results : बंगाल में टीएमसी का तख्तापलट हो गया यहां तक तो समाज आता है लेकिन सबसे ज्यादा हैरत की बात यह है कि वो ममता बनर्जी जो समूचे बंगाल को फतह करने का दावा करतीं थीं वो अपनी सीट बचाने में भी नाकाम रहीं। उन्हें कोलकाता पश्चिम की सीट भवानीपुर से भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार 105 के वोटों से हरा दिया। यह रिजल्ट बंगाल की सियासत में एक बड़ा मैसेज माना जा रहा है
बता दें कि यह वही भवानीपुर विधानसभा सीट है जिसके बलबूते पर ममता बनर्जी दोबारा मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश कर रहीं थीं। लेकिन तमाम कोशिशों के बाबजूद ममता के हाथ सिर्फ हार आई। बता दें ममता की पुस्तैनी सीट थी भवानीपुर इससे पहले जब ममता जीतकर विधानसभा पहुंची और मुख्यमंत्री बनी थी इसी सीट की बदौलत बनी थी। यह हार केवल हार नहीं बल्कि अस्तित्व खत्म हो जाना है। हालांकि ममता बनर्जी ने सुबेंदु अधिकारी को जमकर टक्कर दी थी। लेकिन अंत में यह सीट शुभेंदु अधिकारी के हिस्से में आई।
भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को जनता ने 73 हजार 917 वोट दिए, जबकि ममता बनर्जी को महज 58 हजार 812 मतों के साथ संतोष करना पड़ा। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की सीधी टक्कर थी, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि तीसरे और चौथे नंबर के उम्मीदवार को यहां सिर्फ 3,556 और 1,257 वोट ही मिले हैं। भवानीपुर में हुई सीधी टक्कर में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पराजय का स्वाद चखा दिया।

0 टिप्पणियाँ