लालच में फंसकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोग

 



शिखर संवाद ब्यूरो बदायूं। जनपद में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम के छात्र छात्राओं को साइबर थाना पुलिस ने जागरूक किया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि डर और लालच से दूर रहकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है। अक्सर लोग लालच ब डर कि वजह से ठगी का शिकार हो रहे है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम में वर्तमान परिदृश्य में निरन्तर बढते साइबर अपराध तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव / रोकथाम के लिए बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तौर तरीके तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव के लिए साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य प्रकार की साइबर ठगी से रोकथाम के. लिए विस्तृत जानकारी दी गई । इस मौके पर थाना साइबर इंस्पेक्टर विनोद कुमार वर्धन,मुख्य आरक्षी निपेन्द्र यादव,राज चौधरी, प्रियंका तोमरआदि रहे।

थाना साइबर क्राइम अपील- 

किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ