चैत्र पूर्णिमा - लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

शिखर संवाद बदायूं। चैत्र पूर्णिमा का पर्व आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। गंगा स्नान के साथ-साथ हवन पूजन और दानपुण्य के साथ प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुरुवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त से चैत्र पूर्णिमा के पर्व पर गंगा स्नान शुरू हो चुका है। कछला गंगा घाट के अलावा सहसवान, उसहैत, दातागंज सहित आदि घाटों पर गंगा स्नान किया जा रहा है। कछला गंगा घाट पर लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ी हुई है यहां ट्रेन बस और निजी वाहनों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोताखोर सक्रिय है वहीं पुलिस फोर्स भी लगा दी गई है। स्थानीय जनपद के अलावा गैर जनपद और गैर राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगा स्नान के बाद प्रसाद वितरण और हवन पूजन के साथ दान पूर्ण किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ