Badaun News: ग्राम बस्ती चलो अभियान के तहत एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक ने बिनावर मंडल के ग्रामीणों से किया संवाद

 

शिखर संवाद ब्यूरो- देवेश कुमार मिश्रा, संपादक 

Badaun News: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम- बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत मंडल बिनावर में एक भव्य संवाद कार्यक्रम और चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शारदेन्दु पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इसके पश्चात, उन्होंने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शारदेन्दु पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ-सबका विकास' मंत्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, आदेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ