HPCL Double Murder Case : उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस और प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी से लेकर चौकी इंचार्ज तक पर गाज गिरने के बाद अब डीएम अवनीश कुमार राय ने प्रशासनिक अमले में भारी फेरबदल किया है, जिससे जिले के अफसरों में हड़कंप मच गया है।
एचपीसीएल हत्याकांड के बाद से ही दातागंज के एसडीएम और तहसीलदार शासन की रडार पर थे। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जीरो टॉलरेंस नीति का अनुपालन करते हुए जिले की तहसीलों में प्रशासनिक सर्जरी की। इसका मुख्य उद्देश्य भू-माफियाओं और दबंगों के संरक्षण को खत्म कर जनता की सुनवाई सुनिश्चित करना है।
एसडीएम स्तर पर हुए बड़े बदलाव-
विनोद कुमार सिंह: अब दातागंज के नए एसडीएम होंगे।
धर्मेंद्र कुमार सिंह: दातागंज से हटाकर इन्हें एसडीएम न्यायिक (बिल्सी) और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बनाया गया है।
सांई आश्रित शाखमुरी: सहसवान से हटाकर बिसौली के एसडीएम नियुक्त किए गए हैं।
राजेश कुमार सिंह: अब बिल्सी के नए एसडीएम होंगे।
प्रेमपाल सिंह: इन्हें जिला राजस्व अधिकारी, बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रिपुदमन सिंह: सहसवान के नए एसडीएम बनाए गए हैं, जबकि राशि कृष्णा को एसडीएम न्यायिक (बदायूं) भेजा गया है।
जिले के इन तहसीलदारों को किया इधर उधर
प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए तीन तहसीलदारों को भी इधर से उधर किया गया है। विजय कुमार को बिसौली से हटाकर दातागंज का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं, दातागंज के निवर्तमान तहसीलदार रामचंद्र को हटाकर तहसीलदार न्यायिक बदायूं बनाया गया है और सुरेंद्र कुमार द्वितीय अब बिसौली के तहसीलदार होंगे। यह फेरबदल स्पष्ट संदेश देता है कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। डीएम की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार और शिथिलता पर लगाम कसने की उम्मीद जागी है।

0 टिप्पणियाँ