Badaun News : ट्रांसफर के बाद भी पद नहीं छोड़ रहा लाइनमैन, पीड़ित परिवार ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

 

Badaun News : जनपद के सैदपुर बिजलीघर में तैनात एक संविदा लाइनमैन पर स्थानांतरण आदेशों की अनदेखी करने और शिकायतकर्ता को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, संबंधित कर्मचारी का तबादला 13 अप्रैल 2026 को ही किया जा चुका है, किंतु आरोप है कि वह अब भी जबरन अपने पुराने कार्यस्थल पर डटा हुआ है।

शिकायतकर्ता कृपाशंकर शर्मा ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि उक्त कर्मचारी पद का दुरुपयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि लाइनमैन अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के आसपास घूमकर भय का माहौल पैदा कर रहा है, जिससे परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने और दबंगई करने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ