Badaun News : रोहान स्थित ओम नमः शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में बुधवार को पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन द्वारा शुरू किया गया यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन भविष्य के लिए घातक है, अतः हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर अपनी पृथ्वी को सुरक्षित और सुंदर बनाना चाहिए।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ, भाषण और नृत्य नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, नैंसी चौहान, निशा श्रीवास्तव, राधा कश्यप, अवधेश कुमार, अमित शर्मा, योगेश कुमार, शिवओम, हर्ष मिश्रा, पूनम पटेल, रितु शर्मा, आस्था, भुवि, मिलन और आंशिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पृथ्वी को स्वच्छ व हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ