UP board Result 2026 : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का इंतज़ार अब खत्म, कल शाम चार बजे घोषित होगा परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

 


UP board Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती प्रसाद ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार, 23 अप्रैल को शाम चार बजे जारी किया जाएगा। लंबे समय से रिजल्ट की राह देख रहे हजारों विद्यार्थियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं और उनके सब्र का बांध टूटने वाला है।

इस बार की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिले के कुल 98 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष कुल 67,945 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें हाईस्कूल के 37,339 और इंटरमीडिएट के 30,576 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
परिणामों की घोषणा के साथ ही छात्र अपने भविष्य की अगली सीढ़ी की ओर कदम बढ़ाएंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएमएसपी के साथ-साथ डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट अपलोड करने की सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल शाम ठीक 4 बजे जैसे ही वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होगा, हजारों विद्यार्थियों का साल भर का परिश्रम उनके सामने होगा। अभिभावकों और शिक्षकों में भी परिणामों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सबको अब बस उस घड़ी का इंतजार है जब यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सफलता के अंक चमकेंगे।

डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी हाईस्कूल की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 


सबसे पहले आप digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें
फिर लॉगिन करेें या फिर नया अकाउंट बनाएं
अब एजुकेशन सेक्शन में जाएं
उसके बाद UP Board UPMSP का विकल्प का चयन करें
कक्षा 10, 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर को दर्ज करें
आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें

रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें परिणाम? UP board Result 2026


सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
होमपेज पर UP Board 10th या 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा। जहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।
फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
आपका यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करें और प्रिंट कर लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ