मुजरिया के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो एक ही परिवार के सात लोग घायल,मचा कोहराम


बदायूं संवाददाता: शिखर संवाद 

 सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी राजेंद्र का पूरा परिवार व रिश्तेदार कादराबाद जात करने को ऑटो में सवार होकर गये थे। बताया जा रहा है कि ऑटो परिवार ने किराये पर लिया था। सोमवार को जत कर परिवार लौट रहा था कि मुजरिया चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। घायलों में माधुरी 20 वर्ष, सलौनी 10 वर्ष पुत्री राजेंद्र निवासी शेखपुर ,शीतल उम्र 8 पुत्री राजेंद्र निवासी शेखपुर, विजय 21 वर्ष पति चंद्रसेन निवासी लाल पुल, भगवान सिंह 55 पुत्र होरी लाल बाज पुर उत्तराखंड, रवि 22 पुत्र भगवान सिंह निवासी बाजपुर उत्तराखंड, गीता 45 पति भगवान सिंह, राम पाल उम्र 65 पुत्र जय राम निवासी शेखूपुर चीनी मिल सहित घायल हो गये । सभी घायलो का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कदराबाद जात करने के बाद घर लौट रहा था चालक

जात कर लौट रहे ऑटो सवार परिवार जब मुजरिया थाना गेट से निकला कि अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ